फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व जिला पंचायत सदस्य व ग्रामीणों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, तत्कालीन कोतवाल पर लगाए आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। पूर्व जिला पंचायत सदस्य व खरौनी गांव के ग्रामीणों ने बुधवार को डीएम को ज्ञापन देकर बांसडीह के पूर्व कोतवाल पर आरोपियों के प्रभाव में एक पीड़ित की तहरीर बदलने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पूर्व जिला पंचायत सदस्य नागेंद्र बहादुर सिंह झुन्नू ने ज्ञापन में बताया कि तीन जून को लल्लन तिवारी ग्राम खरौनी के घर में घुसकर उनके तथा उनके परिवार के लोगों मारपीट कर घायल कर दिया। आरोपियों ने घर के सामानों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इसकी प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करने के लिए जब लल्लन तिवारी कोतवाली पहुंचे और तहरीर दी तो तत्कालीन कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने आरोपियों के प्रभाव में आकर श्री तिवारी को डरा धमकाकर जबरन एक सादे कागज पर बोलकर तहरीर लिखवाया और उस पर जबरन हस्ताक्षर करवाया। इसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी की गई है। बताया कि तत्कालीन कोतवाल की इस कार्रवाई से जनाक्रोश है। मांग किया कि मामले की जांच कर तत्कालीन कोतवाल के खिलाफ कार्रवाई की जाए ताकि जनांदोलन के लिए विवश न होना पड़े। ज्ञापन देने वालों में योगेश तिवारी, आकाश तिवारी, अमित तिवारी, शंकर तिवारी, आदित्य प्रताप सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें