फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्वस्त टी स्पर के नोज का निर्माण कार्य आरंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
जयप्रकाश नगर। विकास खंड मुरली छपरा क्षेत्र के इब्राहिमाबाद, नौबरार, अठगांवा पंचायत व चांददीयर पंचायत के किसानों पर बीते करीब आठ वर्षों से सरयू नदी अपना कहर बरपाती चली आ रही है। पिछले वर्ष बकुल्हा संसार टोला बांध को सुरक्षित करने के लिए बने टी स्पर के नोज को ध्वस्त कर दिया था। जिसका अभी तक मरम्मत नहीं हुआ था। जिससे आसपास के लोगों में भय व्याप्त था। मरम्मत का कार्य बीते दो दिन पूर्व से शुरू हो गया है। इससे तटवर्ती गांवों के लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

विकास खंड मुरली छपरा क्षेत्र के ग्राम पंचायत इब्राहिमाबाद नौबरार व चांददीयर पंचायत के सैकड़ों किसानों के कृषि योग्य सैकड़ों एकड़ भूमि को सरयू नदी निगलने के बाद बकुल्हा संसार टोला बांध को अपने आगोश में लेने के लिए वर्ष 2017 -18 में ही आतुर हो गयी थी। इसको सुरक्षित करने के लिए बाढ़ खंड द्वारा करीब चालीस करोड़ की लागत से कटाव रोधी कार्य करवाया गया था। जिसमें एक टी स्पर का भी निर्माण कराया गया था। जिसे वर्ष 2019 में सरयू नदी की तेज धारा ने स्पर के नोज को अपने आगोश में ले लिया। बाढ़ खंड उस टी स्पर के ध्वस्त हुए नोज का 2.80 करोड़ की लागत से निर्माण करा रहा है।
पिछले वर्ष बीएसटी बांध को सुरक्षित करने के लिए बने टी स्पर के नोज वाले भाग को सरयू नदी ने ध्वस्त कर दिया था। जिसके मरम्मत का कार्य युद्धस्तर पर प्रारंभ हो चुका है और मानसून आने के पूर्व इसे पूरा कर लिया जाएगा। इससे बीएसटी बांध व सटे नई बस्ती के लोग पूरी तरह सुरक्षित हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- आरडी यादव, जूनियर इंजीनियर, बाढ़ खंड, बलिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें