फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवा दुकानों पर औषधि निरीक्षक ने की छापेमारी, हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
रतसर। औषधि निरीक्षक मोहित कुमार दीप द्वारा बुधवार को कस्बा स्थित दवा प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया। कस्बा के एलाइट मेडिकल स्टोर, नेशनल मेडिकल व न्यू मेडिकल स्टोर के निरीक्षण के दौरान कैशमेमो से दवा का बैच नंबर का मिलान कर बिना कैशमेमो के बिक्री ना करने की हिदायत औषधि निरीक्षक ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने चेताया कि बिना आवश्यक कागजात के दुकान खुली पाई गई तो दुकानदार के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। दवा दुकानों के निरीक्षण के क्रम में औषधि निरीक्षक ने दवा के रख रखाव में शासन द्वारा कोरोना काल में जारी गाइड लाइन का पालन करने का निर्देश दिया। औषधि निरीक्षक के बाजार में पहुंचने की खबर से दवा दुकानदारों में अफरा तफरी का आलम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें