फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंडल मार्च निकाल आरोपियों की फांसी की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन
नगरा। हैदराबाद की महिला पशु चिकित्सक की दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना से उपजा आक्रोश थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। मंगलवार की देर शाम आल इंडिया डेमोक्रेटिक यूथ आर्गेनाइजेशन के महिला व पुरुष कार्यकर्ताओं ने घटना के दोषियों को फांसी दिए जाने की मांग को लेकर नगरा बाजार में कैंडल मार्च निकाल कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कैंडल मार्च में शामिल कार्यकर्ता हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर नारे लगा रहे थे। कैंडल मार्च गड़वार मोड़ से शुरू होकर पूरे बाजार के मार्गों का भ्रमण करते हुए हनुमान चौक पर समाप्त हुआ। चौक पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए समाज सेवी मकरध्वज ने कहा कि देश में इन दिनों बलात्कार व हत्या की घटनाओं में बेतहाशा इजाफा हुआ है। सरकार इन घटनाओं को रोकने में विफल साबित हो रही है। कहा कि अश्लीलता अपने चरम सीमा पर पहुंच गई है। हैदराबाद की घटना के दोषियों को फांसी दिए जाने तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा। इस मौके पर भरत प्रजापति, रामजी सिंह , घनश्याम चौहान , ज्ञांती चौहान , पुष्पांजलि, सुमन, धीरजा देवी , सनलता, शेषनाथ , लालबाबू, गोरख, गुड्डू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें