फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा से कटान हुआ तेज, तीन दिनों में 15 एकड़ नदी में विलीन

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। गंगा नदी की लहरों का प्रहार द्वावावासियों पर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। गंगा अब उस पार के ग्राम पंचायत नौरंगा का अस्तित्व मिटाने को आतुर है। कटिया बाबा की यज्ञशाला से कुछ दूर गांव के पूर्वी छोर पर गंगा का कटान तेज हो गया है। ग्रामीणों की मानें तो प्रतिदिन चार से पांच एकड़ कृषि योग्य जमीन नदी में विलीन हो रही है। तीन दिन में 15 एकड़ से अधिक जमीन लहरों में समा चुकी है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत बने दयाछपरा-चक्की-नौरंगा सड़क से गंगा की धारा महज 10 से 12 मीटर दूर रह गई है। समय रहते शासन-प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया तो प्रधानमंत्री सड़क मार्ग समाहित होने के बाद फेकू बाबा का स्थान, भुवालछपरा, चक्की नौरंगा व पूरा नौरंगा ग्राम पंचायत समाहित हो जाएंगे। कटान से अब बैरिया ब्लॉक के ग्राम पंचायत नौरंगा के अस्तित्व पर खतरा मंडराने लगा है। पूर्व प्रधान राजमंगल ठाकुर ने सोमवार को डीएम के नहीं मिलने पर एडीएम के साथ ही बाढ़ खंड के एक्सइएन वीरेंद्र सिंह को अवगत कराया।
आरोप है कि सूचना देने के बाद भी विभागीय अधिकारी संवेदनहीन बने रहे। अधिशासी अभियंता ने शिकायतकर्ता को एक सहायक अभियंता का नंबर देते हुए उनसे बात करने की सलाह देकर अपने कर्तव्य को पूरा कर लिया। बताया जाता है कि गंगा का तेवर दयाछपरा-नौरंगा सड़क तक पहुंच चुका है। सोमवार को दोपहर में बाढ़ का पानी अंदर ही अंदर गांव में स्थित कटिया बाबा के स्थान से पूरब पहुंचा और करीब 100 मीटर की दूूरी में कटान शुरू हो गया। इसकी भनक जब तक ग्रामीणों को लगी बाढ़ के पानी से मोटा बबूल का पेड़ धराशायी हो गया। बताया जाता है कि प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत बना दयाछपरा-चक्की-नौरंगा सड़क बंधा का काम करती है, जहां से गंगा की धारा मात्र 10 से 12 मीटर दूर रह गई, जिसे कभी भी गंगा अपनी चपेट में ले सकती है। ऐसे अगर सड़क कटी तो करीब 25 हजार की आबादी पर संकट खड़ा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें