फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia: नौसैनिक प्रिंस ने हाफ मैराथन को किया फतह, 72 वर्षीय बुजुर्ग धावक पर टिकीं सबकी नजरें

Wed, 19 Apr 2023 03:15 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया

सार

वाराणसी के चंदन राजभर ने द्वितीय और वाराणसी के ही रंजीत पटेल ने तृतीय पुरस्कार हासिल किया। गंगा बहुद्देश्यीय सभागार में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने प्रथम विजेता प्रिंस कुमार को एक लाख, द्वितीय विजेता चंदन राजभर को 51 हजार, तृतीय विजेता रंजीत पटेल को 25 हजार, चतुर्थ विजेता अंकित कुमार को 15 हजार, पंचम स्थान हासिल करने वाले अनुपम मेहता को आठ हजार रुपये व छठे स्थान पर अनिल यादव को चार हजार रुपये इनाम देकर पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
वृद्ध चंद्रभान ने भी लगाई दौड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर की स्मृति में बुधवार को आयोजित पांचवें हाफ मैराथन में सहारनपुर के प्रिंस कुमार अव्वल रहे। उन्होंने अपनी दौड़ 59 मिनट 14.53 सेकेंड में दौड़ पूरी की। वाराणसी के चंदन राजभर ने द्वितीय और वाराणसी के ही रंजीत पटेल ने तृतीय पुरस्कार हासिल किया। गंगा बहुद्देश्यीय सभागार में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने प्रथम विजेता प्रिंस कुमार को एक लाख, द्वितीय विजेता चंदन राजभर को 51 हजार, तृतीय विजेता रंजीत पटेल को 25 हजार, चतुर्थ विजेता अंकित कुमार को 15 हजार, पंचम स्थान हासिल करने वाले अनुपम मेहता को आठ हजार रुपये व छठे स्थान पर अनिल यादव को चार हजार रुपये इनाम देकर पुरस्कृत किया।

विज्ञापन


इसके पूर्व पचखोरा से वीर लोरिक स्टेडियम तक 21 किलोमीटर के पांचवें चन्द्रशेखर हाफ मैराथन में इस बार 728 धावकों ने पंजीकरण कराया था। देश के अलग-अलग राज्यों के अलावा केन्या, इथियोपिया और इस्ताम्बुल से भी धावकों ने भाग लिया। हाफ मैराथन के प्रारंभ स्थल पर सुबह करीब साढ़े छह बजे मुख्य अतिथि परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने राज्यसभा सांसद नीरज शेखर के साथ हरी झंडी दिखाकर हाफ मैराथन को प्रारंभ कराया। राष्ट्र नायक चन्द्रशेखर मैराथन समिति के सचिव उपेन्द्र सिंह ने अतिथियों का स्वागत एवं संचालन प्रदीप यादव ने किया।

नौसैनिक प्रिंस ने हाफ मैराथन को किया फतह - फोटो : अमर उजाला
सरकारी होगा अगला चन्द्रशेखर हाफ मैराथन: दयाशंकर

पांचवें चन्द्रशेखर हाफ मैराथन के विजेताओं के लिए बुधवार को गंगा बहुद्देश्यीय सभागार में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में दयाशंकर सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर के विशाल व्यक्तित्व को देखते हुए यह हाफ मैराथन प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि चन्द्रशेखर दलगत राजनीति से ऊपर उठकर रिश्ते निभाने वाले राजनेता रहे हैं। राजनीति में मित्रता के लिए जाने जाते थे। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ भी उनके संबंध अच्छे थे। कहा कि सरकार खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम कर रही है। यही वजह है कि पूर स्थित स्पोर्ट्स कालेज के लिए मुख्यमंत्री योगी ने 20 करोड़ रुपये दिए हैं। चन्द्रशेखर जी के नाम पर पूर में स्पोर्ट्स कालेज बनकर पूरी तरह तैयार हो जाएगा। राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने चन्द्रशेखर मैराथन समिति के आयोजकों का आभार जताते हुए सभी प्रतिभागियों को बधाई दी। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू, अरुण सिंह बंटू, नकुल चौबे, गुड्डू राय, मिठाई लाल गुप्ता, जितेन्द्र सिंह, प्रेमप्रकाश सिंह, शिवजी राय चंदेल आदि मौजूद रहे।,

आयोजन में इनकी भूमिका रही अहम

पंचम चन्द्रशेखर हाफ मैराथन के आयोजन को सफल बनाने में रुस्तम अली, दिनेश जायसवाल, सत्येन्द्र कुमार, डॉ. मंजूर, धीरेंद्र पुरुषोत्तम, मिथिलेश श्रीवास्तव, अरुण सिंह, पंकज सिंह, रोहित भारद्वाज, सच्चिदानंद राय, अजयराज सिंह, मारुतिनंदन राय, सोनिया कुमारी आदि का सहयोग सराहनीय रहा।

 
विज्ञापन

वृद्ध चंद्रभान ने भी लगाई दौड़

हाफ मैराथन में कथरिया निवासी 72 वर्षीय बुजुर्ग धावक चंद्रभान सिंह के जज्बे को देख लोगों ने जमकर तालियां बजाई। चंद्रभान सिंह ने फिनिश लाइन को छुआ तो पूरा स्टेडियम जोश से भर गया। इन्हें भी सबसे बुजुर्ग प्रतिभागी होने के नाते परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने सम्मानित किया।

बच्चों ने प्रस्तुत किया सांस्कृतिक कार्यक्रम

हाफ मैराथन के प्रतिभागियों को पुरस्कृत करने के लिए गंगा बहुद्देश्यीय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में ज्ञानकुंज एकेडमी बंशीबाजार के बच्चों ने सरस्वती गीत और स्वागत गीत गाए। बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने सभी धावकों और हाल में उपस्थित सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्य अतिथि परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बच्चों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें