फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहरियों की टीम हल करती िमली कापियां

Thu, 10 Mar 2016 10:39 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
बलिया में सामूहिक नकल
विज्ञापन
जिला प्रशासन भले ही नकल पर नकेल कसने के लिए सख्ती की बात कहे लेकिन हर परीक्षा वाले दिन दावे की पोल खुल जाती है। गुरुवार को इंटरमीडिएट की परीक्षा के दौरान नगरा स्थित मुहम्मद शाहबान मेमोरियल मुस्लिम बालिका इंटर कॉलेज में बीएसए की उड़नदस्ता टीम की छापेमारी में 20 लोग 250 कापियां हल करते पकड़े गए।
विज्ञापन


औचक छापेमारी से केंद्र पर अफरातफरी मच गई। टीम ने मौके से नौ लोगों को पकड़ लिया, शेष भाग निकले। मामले में बीएसए की तहरीर पर केंद्र व्यवस्थापक सहित दस लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया गया है।

कॉलेज में शाम की पाली में बीएसए राकेश कुमार सिंह टीम के साथ पहुंचे। देखा कि विद्यालय के चौथी मंजिल पर कुछ लोग उत्तर पुस्तिकाओं को लिख रहे हैं। जब बीएसए को देखा तो भौचक रह गए। देखते ही देखते अफरातफरी मच गई। पुलिस के सहयोग से टीम ने नौ व्यक्तियों को पकड़ लिया। जबकि अन्य भाग गए।
विज्ञापन


बीएसए ने घटना की तहरीर नगरा थाने में दी। साथ ही इसकी प्रतिलिपि डीएम सहित अन्य अधिकारियों को भेजा। हल की गईं 250 कापियों को सील कर केंद्र व्यवस्थापक को सौंप दिया। प्रकरण में बीएसए की तहरीर पर केंद्र व्यवस्थापक इम्तियाज सहित 10 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।

इस बाबत संयुक्त शिक्षा निदेशक आजमगढ़, रामचेत ने बताया कि बलिया में नकल की शिकायत मिलती रही है और विभाग ने   नकल करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई भी की है। इस प्रकरण में जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें