फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia Lok Sabha Election Result 2024: सपा के सनातन ने BJP के नीरज को दी करारी शिकस्त, हर राउंड रहा रोचक

Tue, 04 Jun 2024 07:08 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

Ballia Lok Sabha Election Result 2024: भाजपा के गढ़ बलिया नगर विधानसभा को छोड़ पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के पुत्र नीरज शेखर कहीं भी अपनी छाप नहीं छोड़ पाए। सपा प्रत्याशी हर लिहाज से भारी दिखा। बसपा प्रत्याशी को मिले कम वोट से साफ रहा कि सपा बसपा के कोर वोटरों को अपने पक्ष में करने में कामयाब रही।
विज्ञापन
नीरज शेखर और सनातन पांडेय। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया लोकसभा सीट पर भाजपा के प्रत्याशी एवं पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के पुत्र नीरज शेखर को सपा प्रत्याशी सनातन पांडेय से करारी हार का सामना करना पड़ा। सनातन ने नीरज शेखर को लगभग 90 हजार मतों से पराजित किया। पिछले लोकसभा चुनाव में सनातन पांडेय को भाजपा प्रत्याशी से लगभग 15 हजार मतों से पराजित होना पड़ा था। इस बार उन्होंने भाजपा को धूल चटाकर अपनी हार का बदला ले लिया। बलिया में सपा 43196 मतों से जीती। 

विज्ञापन


परिखरा स्थित मंडी समिति में मंगलवार को सुबह आठ बजे पोस्टल बैलेट के साथ मतगणना शुरू हुई। मतगणना के लिए विधानसभावार अलग-अलग टेबल लगाए गए थे। हालांकि पहला रुझान काफी देर से प्राप्त हुआ। मतगणना के शुरुआत से ही सपा प्रत्याशी ने अपने प्रतिद्वंद्वी पर बढ़त बनाए रखी। राउंड दर राउंड सपा प्रत्याशी की बढ़त लंबी होती गई।

कुछ एक राउंड में ही भाजपा प्रत्याशी नीरज शेखर सपा प्रत्याशी की बढ़त कम करते नजर आए, लेकिन वो नाकाफी साबित हुआ। सिर्फ बलिया नगर विधानसभा को छोड़ दें को सपा प्रत्याशी को बलिया के बैरिया, फेफना और गाजीपुर के जहूराबाद और मोहम्मदाबाद विधानसभा में अच्छे-खासे मत मिले। बसपा प्रत्याशी लड़ाई से एक दम बाहर दिखा। शुरू से ही उसे लड़ाई से बाहर माना जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

टूट गया भाजपा का हैट्रिक लगाने का सपना

भाजपा ने बलिया लोकसभा सीट पर जीत दर्ज करने के लिए अपना पूरा जोर लगाया था। यहां के सीटिंग एमपी वीरेंद्र सिंह मस्त का टिकट काटकर पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के पुत्र को टिकट दिया गया था। इसके बाद भी भाजपा सत्ता विरोधी लहर से पार नहीं पा सकी। बैरिया और फेफना विधानसभा में पार्टी को भितरघात का भी खामियाजा उठाना पड़ा।

स्थानीय नेताओं की आपसी खींचतान ने भी भाजपा को काफी नुकसान पहुंचाया। वर्ष 2014 में भाजपा के भरत सिंह ने 359,758 मत पाकर सपा के नीरज शेखर को 139,434 मतों से हराया था। 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के वीरेंद्र सिंह मस्त ने 469,114 मत पाकर सपा के सनातन पांडेय को 15,519 मतों से हराया था। लगातार दो चुनाव जीतने वाली भाजपा का बलिया लोकसभा सीट से हैट्रिक लगाने का सपना भी धरा रह गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें