फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेग्युलेटर जर्जर होने से रिसाव, ग्रामीणों में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
रसड़ा(बलिया)। प्रधानपुर मिर्जापुर मार्ग स्थित लोहावर गांव के समीप लगे रेग्युलेटर अति जर्जर होने से जल रिसाव होने के कारण ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। ग्रामीणों ने सम्बंधित अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुये तत्काल मरम्मत कराने की मांग है। भीषण बारिश एवम बाढ़ के कारण 1978 में निर्मित रेग्युलेटर अतिजर्जर हो गया है। रेग्युलेटर में जगह जगह छिद्र होने के कारण जल रिसाव होने के कारण रेग्युलेटर की दीवाल भी क्षतिग्रस्त होकर गिर गयी। पानी के दबाव के कारण प्रधानपुर मिर्जापुर सड़क कभी भी टूट सकती है।
विज्ञापन

सड़क टूटने से कई गांवों का सम्पर्क टूट जायेगा। हजारों लोगों का आवागमन भी बाधित होगा। चार दिनों से रेग्युलेटर से हो रहे जल रिसाव से गिरे रेग्युलेटर का देख भाल करने वाला तक नही है। जबकि दो तीन वर्ष पूर्व दो लोग इस रेग्युलेटर की देखभाल के लिये लगाये गये थे, लेकिन इस समय इसका कोई देखभाल करने वाला भी नहीं। विभाग बड़ा हादसा के इंतजार में है। अभी तक इस जर्जर रेग्युलेटर की सुध लेने वाला कोई भी विभागीय अधिकारी अभी तक नहीं पहुंचा है। प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष राधेश्याम यादव, सूर्यककांत यादव, रामचंद्र राजभर, कमलेश राजभर, महेंद्र सिंह, छोटेलाल राजभर, पुरुषोत्तम राजभर आदि ने विभागीय अधिकारी सहित जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुऐ तत्काल मरम्मत कराये जाने की मांग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें