फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia Crime: करंट की चपेट में आने टेंट लगा रहे दो झुलसे, मालिक की मौत, मचा कोहराम

Thu, 25 May 2023 01:25 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया

सार

बाछापार रामापार गांव निवासी सत्य प्रकाश टेंट का व्यवसाय करते थे। गुरुवार को कड़सर गांव में फौजदार वर्मा के लड़के का तिलक था। इसमें सत्यप्रकाश व नितेश वर्मा दरवाजे पर टेंट लगा रहे थे। टेंट का लोहे का पाइप ऊपर गुजर रहे एचटी तार के सट गया।
विज्ञापन
Ballia Crime: करंट की चपेट में आने टेंट लगा रहे दो झुलसे, मालिक की मौत, मचा कोहराम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिकन्दरपुर थाना के कड़सर गांव में टेंट लगाते समय एचटी लाइन के करंट से दो लोग झुलस गए। मौके पर खलबली मच गई। आसपास के लोगों ने दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। टेंट मालिक सत्य प्रकाश वर्मा (28) निवासी बछापार रामापार को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, मजदूर नितेश वर्मा (18) की हालत गम्भीर है। चिकित्सकों ने भर्ती कर लिया। घटना के बाद भी मौके पर कोई बिजली विभाग का जिम्मेदार अधिकारी नहीं पहुंचाया है। घटना की खबर लगते ही परिजनों का रोते रोते बुरा हाल है।
विज्ञापन

बाछापार रामापार गांव निवासी सत्य प्रकाश टेंट का व्यवसाय करते थे। बृहस्पतिवार को कड़सर गांव में फौजदार वर्मा के लड़के का तिलक था। इसमें सत्यप्रकाश व नितेश वर्मा दरवाजे पर टेंट लगा रहे थे। टेंट का लोहे का पाइप ऊपर गुजर रहे एचटी तार के सट गया। इसमें उतरे करंट से दोनों झुलस गए। वहां अफरातफरी का माहौल हो गया। लोगों ने किसी तरफ दोनों को तार से अलग कर इलाज के लिए लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां हालत गम्भीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मौत की घटना के बाद खुशी का माहौल गम में बदल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें