फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia Crime News: भूमि के विवाद में दो पक्षों में टकराव, वृद्धा की मौत, मौके पर पुलिस

Tue, 29 Aug 2023 11:35 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया

सार

थाना क्षेत्र के इब्राहिमपट्टी गांव के मौजा टड़वा गांव निवासी दिनेश राजभर का अपने पट्टीदार सोनबरसी देवी और मधुरचंद से सहन व रास्ते को लेकर दो सालो से विवाद चल रहा था।
विज्ञापन
Ballia Crime News - फोटो : अमर पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भीमपुरा के रिहायशी मकान के पास सहन व रास्ते के आपसी विवाद में 70 वर्षीय महिला की जान चली गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। 

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के इब्राहिमपट्टी गांव के मौजा टड़वा गांव निवासी दिनेश राजभर का अपने पट्टीदार सोनबरसी देवी और मधुरचंद से सहन व रास्ते को लेकर दो सालो से विवाद चल रहा था। रविवार को सोनबरसी देवी अपने मकान के सामने दीवालर जोड़ रही थीं। इसको लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। इसके बाद दोनों पक्ष थाने पहुंके जहां पर पुलिस ने दोनों पक्षों का शांति भंग में चालान कर दिया। मंगलवार की सुबह दिनेश राजभर के घर के लोग मधुरचंद के रास्ते में नया दरवाजा खोल रहे थे।
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Raksha Bandhan date: 30 अगस्त को रात नौ बजे के बाद बांधे राखी, 200 साल बाद रक्षाबंधन पर बन रहा दुर्लभ संयोग
विज्ञापन

इसको लेकर मधुरचंद राजभर की पत्नी ने रोकने का प्रयास किया। दिनेश राजभर की पत्नी जोनिहा देवी (70) मौके पर पहुंच गई और उन्होंने रोकने का प्रयास किया। इसमें वह गिर गईं। परिजन उन्हें लेकर एक निजी अस्पताल गए जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जोन्हिया देवी के पुत्र मंटू राजभर ने आरोप लगाया कि मधुरचंद आदि लोगों ने मेरी मां की मारपीट कर हत्या की है। उधर मधुरचंद के परिवार वालों का आरोप है कि वृद्धा पहले से बीमार थी। उसे कोई मारा नहीं है। घटना की सूचना मिलते ही रसड़ा सीओ फहीम कुरैशी व प्रभारी निरीक्षक शत्रुघन कुमार मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल का जायजा लिया और सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें