फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया : 17 स्थानों पर मतगणना आज, 27953 प्रत्याशियों का खुलेगा भाग्य, तैयारियां पूरी

Sat, 01 May 2021 06:08 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया

सार

 652 टेबलों पर होगी मतों की गिनती,  दो शिफ्टों में 7720 कर्मचारी करेंगे मतगणना
सबसे पहले ग्राम पंचायत सदस्य पद के उम्मीदवारों के मतों की होगी गणना
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया में पंचायत चुनाव के तहत जिले में 26 अप्रैल को मतदान कराया गया था। दो मई यानि आज जिले के 17 ब्लॉकों के पंचायतों में पड़े मतों की गिनती 17 स्थानों पर होगी। मतगणना में कुल 27953 प्रत्याशियों के भाग्य  फैसला होगा। मतगणना आज यानि रविवार को सुबह आठ बजे से प्रारंभ होगी। सबसे पहले ग्राम पंचायत सदस्य पद के उम्मीदवारों के मतों की गणना होगी।

विज्ञापन


इसके बाद ग्राम प्रधान पद के मतों की गिनती कर्मचारी करेंगे। मतगणना कराने के लिए कुल 7720 कर्मचारी लगाए गए हैं, जो 652 टेबलों पर मतों की गणना करेंगे। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए भारी फोर्स मुस्तैद रहेगी। मतगणना को लेकर जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पंचायत चुनाव की मतगणना कराने के लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। जिले के 17 ब्लॉकों की मतगणना के लिए कुल 652 टेबल लगाए गए हैं।

जिन विकास खंडों में अधिक ग्राम पंचायतें हैं, वहां अधिक टेबल लगाई गई हैं। जबकि जहां कम है, वहां उन न्याय पंचायतों में दो-दो टेबल मतगणना के लिए लगेगी। आरओ की 17 टेबल अलग रहेगी, जहां एआरओ की मदद से वे नतीजों का ब्योरा तैयार करेंगे। इसके लिए प्रशासन की ओर 326 एआरओ की तैनाती भी की गई है। सहायक निर्वाचन अधिकारी बी राम ने बताया कि मतगणना कराने के लिए कुल 7720 कर्मचारियों की दो शिफ्टों में ड्यूटी लगाई गई है।

विज्ञापन

इसमें अतिरिक्त मतगणना कर्मचारी शामिल हैं। केवल आरओ को ही मोबाइल लेकर जाने की अनुमति रहेगी। इसके अलावा कोई मोबाइल का प्रयोग नहीं कर सकता। सबसे पहले ग्राम पंचायत सदस्य पदों के मतों की गणना होगी। इसके बाद ग्राम प्रधान पद की गणना होगी। प्रधान के मतों की गिनती के बाद क्षेत्र पंचायत सदस्यों के मत गिने जाएंगे। सबसे अंत में जिला पंचायत सदस्य पद की गणना होगी। सुरक्षा के लिए गेट से लेकर मतगणना कक्ष तक फोर्स मुस्तैद रहेगी। मतगणना के दौरान किसी भी प्रकार का विवाद करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी होगी।

तीसरी आंख करेगी निगहबानी
मतगणना कक्ष के साथ ही परिसर में सीसीटीवी कैमरा लगा रहेगा, जो मतगणना से लेकर परिसर की गतिविधियों को कैद करता रहेगा। सुरक्षा प्राप्त लोगों के प्रवेश पर पाबंदी है। चुनाव से जुड़े अफसर चक्रमण करते रहेंगे। इसके लिए शनिवार को मतगणना परिसरों में कैमरा लगाया गया।
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
अवरोही क्रम से ग्राम पंचायतों की खुलेंगी मतपेटिकाएं
बलिया के 17 विकास खंडों में पंचायत चुनाव के मतों की गिनती के पहले प्रशासन ने काफी तैयारी की है। आरओ को बताया गया है कि न्याय पंचायतवार अवरोही क्रम में पडऩे वाले गांवों के मतों की गिनती कराई जाए। हर न्याय पंचायत में दो टेबल लगाई जाएगी, जहां दो गांवों की एक साथ मतगणना कराने की तैयारी है।

पद -                          पदों की संख्या               उम्मीदवार
ग्राम पंचायत सदस्य-           12098                  11384
जिला पंचायत सदस्य-            58                        872
क्षेत्र पंचायत सदस्य-              1441                     7238
ग्राम पंचायतें-                      940                        8459
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें