बसंतपुर एल-1 की क्षमता 55 बेड की है और सभी बेड खाली हैं। सीएचसी फेफना की क्षमता 125 बेड हैं और सभी बेड खाली हैं। शांति हॉस्पिटल एंड सर्जिकल सेंटर की क्षमता भी 125 बेड हैं और सभी बेड खाली हैं। शहीद मंगल पांडेय महिला महाविद्यालय की क्षमता 150 बेड की है और यहां 41 मरीज भर्ती हैं तथा 98 बेड खाली हैं।
जिलाधिकारी ने बताया कि कोरोना संक्रमितों का रिकवरी रेट 60.1 4 प्रतिशत है, जबकि मृत्यु दर 0.90 प्रतिशत है। इस समय जिले में एल-1 अस्पताल में 41 तथा होम आइसोलेशन में कुल 654 मरीज हैं। तीन मरीज जेल आइसोलशन में हैं। 54 मरीज अन्य जनपदों में उपचाराधीन हैं। 267 मरीजों को होम आइसोलशन पूर्ण कर स्वस्थ होने का सर्टिफिकेट दिया जा चुका है।
पोर्टल पर अपडेशन की प्रक्रिया में जिले के कुल 186 मरीज हैं। उन्होंने बताया कि अब तक जिले में कुल हॉटस्पॉट की संख्या 528 थी, जिसमें सोमवार को कुल 12 नए हॉट स्पॉट बढ़े हैं, जबकि 14 इससे बाहर आए हैं। अब जिले में कुल हॉट स्पॉट की संख्या बढ़कर 526 हो गई है।
इसमें सदर तहसील में 164, बैरिया में 44, बांसडीह में 103, सिकंदरपुर 67, रसड़ा 85 और बेल्थरारोड तहसील में कुल 63 कंटेनमेंट जोन हैं। डीएम ने बताया कि सोमवार को मिले मरीजों को स्वास्थ्य टीम होम क्वारंटीन, एल-1 अस्पताल में भर्ती कराने की कवायद में जुटी है।