फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया में पशु तस्करी में पकड़ा गया बलिया का सिपाही निलंबित, 5 अन्य पुलिसकर्मी भी किए गए थे लाइन हाजिर 

Fri, 20 Nov 2020 12:24 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
सस्पेंड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बलिया जिले के उभांव थाने से लाइन हाजिर सिपाही दीपनारायण पासवान को देवरिया जिले में पशु तस्करों के साथ पकड़े जाने के बाद निलंबित कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक देवेंद्रनाथ ने बताया कि विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन


एसपी ने जानकारी दी कि जिले की पुलिस की ओर से वर्ष 2020 में अब तक गोवंशीय पशुओं की तस्करी में संलिप्त 99 लोगों को जेल भेजा गया है। 52 लोगों के विरुद्ध उत्तर प्रदेश गिरोह बंद अधिनियम अंतर्गत कार्यवाही की गई है। इसके अलावा, 86 लाख की संपत्ति 14 (1) उत्तर प्रदेश गिरोह बंद अधिनियम के अंतर्गत कुर्क की गई है।

इस दौरान कुल 379 गोवंशीय पशुओं को बरामद कर 44 गाड़ियां निरुद्ध की गई हैं। उभांव थाने के ही पांच अन्य पुलिसकर्मियों को भी लाइन हाजिर किया गया, जिनकी ड्यूटी पिकेट व गश्त में थी। इनकी भूमिका की जांच भी कराई जा रही है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पशु तस्करी में पड़ोसी जिला मऊ की सीमा से संलग्न थानों के पुलिसकर्मियों की भूमिका की भी जांच चल रही है। अपर पुलिस अधीक्षक से इस पूरे मामले की जांच कराई जा रही है।  तस्करी में संलिप्त पाए जाने पर समस्त पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें