फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम की नाक के नीचे लखनऊ में बिक रही नकली वैक्सीन: नेता प्रतिपक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने कहा है कि योगी सरकार के शब्दकोश में दायित्व बोध और दया नाम का शब्द नहीं है। ऐसी सरकार को केवल फटकार से नहीं समझाया जा सकता। इस सरकार को दायित्व बोध कराने के लिए इसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई जरूरी है। उच्च न्यायालय को सूबे के हित में योगी सरकार के खिलाफ कार्रवाई पर विचार करना चाहिए।
विज्ञापन

नगर के जगदीशपुर स्थित आवास पर बुधवार को आए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा है कि प्रदेश में 58194 ग्राम पंचायतें हैं। इनमें निर्वाचित प्रधान हैं, सभासद हैं, बीडीसी हैं, जिला पंचायत सदस्य हैं। इस महामारी के खिलाफ जागरूकता और बचाव में इस बड़ी लोकतांत्रिक ताकत का उपयोग हो सकता है, लेकिन सरकार खुद कुछ करना नहीं चाहती है और दूसरे को कुछ करते हुए भी नहीं देखना चाहती है। जिलों को छोड़िए, इस समय टीकाकरण के नाम पर लखनऊ के सूचना परिसर में एक ऐसा इंजेक्शन लग रहा है, जिस पर न्यू कोवाशील्ड लिखा है। एक वरिष्ठ पत्रकार ने इसे लेकर सवाल पूछा है कि यह न्यू कोवाशील्ड क्या है? इसका ट्रायल कहां हुआ है ? इसका कोई जवाब नहीं दे रहा है। इस अवसर पर सपा प्रवक्ता सुशील पाण्डेय कान्हजी, हरेन्द्र सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें