फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में टीकाकरण के लिए कोई बदलाव नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जनपद में स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीकाकरण को लेकर कोई बदलाव नहीं किया गया है। शासन द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार 18 वर्ष से ऊपर वाले सभी लोगों को अब पहले कोविन पोर्टल या आरोग्य सेतु एप पर पंजीकरण कराना होगा। ऑनलाइन पंजीयन के बाद संबंधित व्यक्ति के मोबाइल पर मैसेज आएगा। जिसमें टीका लगने का दिन, समय व स्थान दिया जाएगा। जिसके बाद संबंधित व्यक्ति उस दिन जाकर टीका लगवा सकता है। अगर कोई व्यक्ति बिना पंजीयन केंद्र पर टीका लगवाने पहुंचता है तो उसे लौटना पड़ेगा। बता दें कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिला अस्पताल व महिला अस्पताल समेत 87 केंद्रों का चयन किया गया था। इनमें से 30 केंद्रों पर प्रतिदिन वैक्सीन लगाई जा रही है। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. बीपी सिंह ने बताया कि टीकाकरण में कोई बदलाव नहीं किया गया है। शासन की नई गाइडलाइन के अनुसार अब 18 वर्ष से ऊपर वाले सभी व्यक्ति को पंजीकरण कराना होगा। टीकाकरण के लिए टोकन बांटने का कोई निर्देश नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें