फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूर्योपासना का महापर्व आज से आरम्भ

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। सूर्योपासना का महापर्व डाला छठ आज से नहाय-खाय के साथ आरम्भ होगा। घर की साफ-सफाई के साथ ही नहाय-खाय के साथ महिलाएं व्रत की शुरुआत करेंगी। इस दौरान नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के गलियों में छठी मइया के गीत गूंजते रहे। चार दिनों तक चलने वाले इस व्रत में शुद्धता व स्वच्छता की विशेष ध्यान रखा जाता है। आज महिलाएं चने की दाल, लौकी की सब्जी और अरवा चावल खाकर पर्व की शुरुआत करेंगी। गुरुवार को नहाय-खाय होने के कारण बुधवार को नगर समेत ग्रामीण क्षेत्र के चट्टी चौराहे पर लौकी की जबरदस्त मांग रही। गुरुवार की सुबह स्नान कर व्रत रहने वाली महिलाएं बुधवार की शाम चने की दाल, लौकी की सब्जी व अरवा चावल का भात खाकर पर्व की शुरुआत करेंगी। अगले दिन शुक्रवार को निर्जला व्रत (खरना) रखकर शाम को गुड़ निर्मित खीर, रोटी व फल से पारण करेंगी। वहीं शनिवार को षष्ठी तिथि को निर्जला व्रत रहेंगी और शाम को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगी। इसके बाद सप्तमी तिथि को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार के मंगलमय की कामना करते हुए पारण करेंगी। छठ की तैयारी के लिए घरों में महिलाओं ने गेहूं धोना शुरू कर दिया है। इसमें शुद्धता व स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाता है कि कोई पक्षी अनाज को जूठा न कर दें।
विज्ञापन

नपा व समितियों द्वारा की जा रही घाटों की सफाई
बलिया। छठ के लिए नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के तालाब, पोखरा, सरोवर, गंगा व घाघरा घाट विभिन्न समितियों में द्वारा साफ-सफाई की जा रही है। नगर के टाउन हाल, रामलीला मैदान, शनिचरी मंदिर, महावीर घाट की साफ-सफाई व बिजली सजावट की व्यवस्था नगर पालिका प्रशासन द्वारा किया जाता है। जबकि लाल घाट, हाईड्रिल कालोनी, बहादुरपुर व नगर से सटे निधरिया, अगरसंडा, मिड्ढा के घाटों की साफ-सफाई व बिजली की व्यवस्था समिति व प्रधानों द्वारा की जाती है। उधर, भरौली, उजियार घाट, मझौवा, पचरूखिया घाट की साफ-सफाई समितियों द्वारा की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें