फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: बलिया और सलेमपुर के सांसद निधि खर्च में पिछड़े

विज्ञापन
बलिया सांसद सनातन पांडेय। - फोटो : जायंट्स महिला श​क्ति के कार्यक्रम में सम्मानित की गई पूर्व अध्यक्ष। संवाद
विज्ञापन
पंदह। बलिया और सलेमपुर संसदीय क्षेत्रों में सांसद निधि के उपयोग की स्थिति चिंताजनक है। कुल 34 करोड़ रुपये की निधि में से करीब 21.78 करोड़ रुपये अभी तक खर्च नहीं हो पाए हैं। यह राशि कुल निधि का लगभग 64 फीसदी है। सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के तहत विकास कार्य धीमी गति से चल रहे हैं।
विज्ञापन

दोनों लोकसभा क्षेत्रों में कुल 518 कार्य स्वीकृत हुए थे। इनमें से केवल 51 कार्य ही पूरे हो सके हैं। शेष 467 परियोजनाएं अभी भी अधूरी या निर्माणाधीन अवस्था में हैं। सांसदों ने अब तक सिर्फ 12.26 करोड़ रुपये ही खर्च किए हैं। सलेमपुर सांसद ने 34.9 फीसदी और बलिया सांसद ने 37 फीसदी निधि का उपयोग किया है। कार्य पूर्णता दर सलेमपुर में 14.8 फीसदी और बलिया में मात्र 5.6 फीसदी है। यह स्थिति विकास कार्यों की रफ्तार पर गंभीर सवाल उठाती है। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, पेयजल और प्रकाश जैसी बुनियादी सुविधाओं का अभाव है।
बलिया लोकसभा की स्थिति
बलिया लोकसभा क्षेत्र में 18 करोड़ रुपये की स्वीकृत निधि में से 11.36 करोड़ रुपये अप्रयुक्त पड़े हैं। यहां 339 स्वीकृत कार्यों में से केवल 20 ही पूरे हुए हैं। 319 परियोजनाएं अभी भी लंबित हैं। कार्य पूर्णता दर केवल 5.6 फीसदी है। 5.2 करोड़ रुपये ऐसे कार्यों में फंसे हैं जिनका भुगतान हो चुका पर काम अधूरा है।
विज्ञापन

सलेमपुर लोकसभा की स्थिति
सलेमपुर संसदीय क्षेत्र में 16 करोड़ रुपये की निधि में से 10.42 करोड़ रुपये खर्च नहीं हुए हैं। कुल 179 कार्यों में से 31 कार्य पूरे हुए हैं। 148 योजनाएं अभी भी लंबित हैं। यहां की कार्य पूर्णता दर 14.8 फीसदी है। 4.7 करोड़ रुपये अधूरे कार्यों में फंसे हुए हैं।
हमारी दो निधि खर्च हो चुकी है। तीसरी निधि का महज 4.80 करोड़ अवशेष है। वह भी एक सप्ताह में खत्म हो जाएगी। मेरी तरफ से सब कुछ अपडेट किया जा चुका है। पोर्टल पर डेटा अपडेट की खामियों की वजह से ऐसा प्रदर्शित हो रहा है। - रमाशंकर राजभर विद्यार्थी, सांसद (सलेमपुर)-
हमने अपने निधि की योजनाओं का प्रस्ताव दे दिया है। तीसरी निधि के कार्यों की योजनाएं भेजी जा रही है। सांसद निधि का काम संबंधित विभागों से कार्यदायी संस्थाएं कराती है। भुगतान भी वहीं से होता है। इसकी देखरेख जिलाधिकारी के माध्यम से होती है। बीच में कुछ दिन तक पोर्टल बंद था अब चालू हुआ है तो अपडेट होगा।- सनातन पांडेय, सांसद, बलिया लोकसभा। सुविधाओं का अभाव है।

बलिया सांसद सनातन पांडेय।- फोटो : जायंट्स महिला शक्ति के कार्यक्रम में सम्मानित की गई पूर्व अध्यक्ष। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें