फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia Accident: पिकअप और बाइक की टक्कर में बाइक सवार की मौत, दूसरा घायल

Mon, 08 May 2023 11:57 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया

सार

पकड़ी थाना क्षेत्र के चक उसरैला गांव निवासी  धनजंय राम (35) पुत्र राजदेव राम तथा अरुण राम (32) पुत्र देवनाथ राम रविवार को बाइक द्वारा खेजुरी से सिलेंडर लेकर आ रहे थे। वह जैसे ही जनुवान शहीद बाबा के स्थान के समीप पहुंचे अचानक विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात पिकअप से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में धनंजय राम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई
विज्ञापन
बलिया में एक्सीडेंट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया में सिकदरपुर-बलिया मार्ग पर जनुवान शहीद बाबा के स्थान के समीप रविवार को पिकअप और बाइक की टक्कर में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरे घायल का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन

पकड़ी थाना क्षेत्र के चक उसरैला गांव निवासी  धनजंय राम (35) पुत्र राजदेव राम तथा अरुण राम (32) पुत्र देवनाथ राम रविवार को बाइक द्वारा खेजुरी से सिलेंडर लेकर आ रहे थे। वह जैसे ही जनुवान शहीद बाबा के स्थान के समीप पहुंचे अचानक विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात पिकअप से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में धनंजय राम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी अरुण कुमार राम गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पिकअप चालक वहां से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची खेजूरी थाने की पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया। गंभीर रूप से घायल अरुण कुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें