फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia Accident: इलाज के लिए जा रहे भाई-बहन ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आए, छोटे भाई की दर्दनाक मौत से कोहराम

Thu, 13 Apr 2023 11:45 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया

सार

गाजीपुर करीमुद्दीनपुर थाना के ताजपुर डेहमा गांव निवासी मनोज कन्नौजिया बहन सुनीता व छोटे भाई बिट्टू कन्नौजिया के  साथ बाइक से बलिया आ रहे थे। बिट्टू कन्नौजिया की तबियत खराब थी। अस्पताल में दिखाना था।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया में सदर कोतवाली के जलालपुर पेट्रोल पम्प के समीप गुरुवार को ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। भाई बहन चोटिल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्मार्टम को भेज दिया। मौत की खबर पर परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल रहा।

विज्ञापन

गाजीपुर करीमुद्दीनपुर थाना के ताजपुर डेहमा गांव निवासी मनोज कन्नौजिया बहन सुनीता व छोटे भाई बिट्टू कन्नौजिया के साथ बाइक से बलिया आ रहे थे। बिट्टू कन्नौजिया की तबियत खराब थी। अस्पताल में दिखाना था।
जलालपुर स्थित पेट्रोल पंप के समीप ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक असंतुलित होकर पलट गई। बीच में बैठे बिट्टू के सर पर ट्राली का पहिया चढ़ने से मौके पर मौत हो गई। बाइक चला रहे मनोज कन्नौजिया व पीछे बैठी बहन सुनीता चोटिल हो गए। आसपास के लोगों ने दौड़कर दोनों घायलों को उठाया। प्राथमिक उपचार करवाया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। ट्रैक्टर चालक फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें