फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच-31 पर बने गड्ढे की मरम्मत को गिरवाया गिट्टी व अन्य सामग्री, लोगों में खुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। बलिया-फेफना एनएच-31 पर मुबारकपुर गांव के पास बने जानलेवा गड्ढों की मरम्मत को लेकर एनएचएआई की नींद खुली है। अमर उजाला की ओर से 23 जुलाई को खबर प्रकाशित करने के बाद गांव के युवाओं 24 जुलाई को श्रमदान कर गड्ढे को भरा था। इसके बाद मंगलवार को एनएचएआई के अधिकारियों ने मौका मुआयना कर मरम्मत के लिए गिट्टी आदि को गिरवाया है। इसको लेकर ग्रामीणों में खुशी है।
विज्ञापन

शहर से सटे राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर मुबारकपुर गांव के पास जलभराव के कारण पिछले कई माह से सड़क क्षतिग्रत होकर गड्ढे के रूप में तब्दील हो चुकी थी। गांव के पास सड़क पर बना गड्ढा काफी जानलेवा हो चुका है और इसमें लोग प्रतिदिन चोटिल हो जा रहे थे। कई लोगों की तो घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत भी हो गई। जबकि इस प्रमुख मार्ग से जनप्रतिनिधि, मंत्रियों व अधिकारियों का हमेशा आना जाना रहा उसके बाद भी जानलेवा बनी इस सड़क पर किसी का ध्यान नहीं जा रहा था।
इसके निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने कई बार प्रशासन से गुहार भी लगाई थी। इस समस्या को अमर उजाला ने प्रकाशित किया और इसके बाद युवाओं ने संजीव राय के नेतृत्व में ईंट व पत्थर गिराकर श्रमदान कर गड्ढे को भर दिया। युवाओं के इस पहल को भी अमर उजाला ने प्रकाशित किया। इसके बाद एनएचएआई के अधिकारियों की नींद खुली और मंगलवार को मौके का मुआयना कर मरम्मत का निर्देश दिया और तत्काल गिट्टी सहित अन्य सामग्री गिरावाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें