फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडलीय रैली में बलिया प्रथम

Mon, 28 Dec 2015 10:17 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के वीर लोरिक स्पोर्ट्र्स स्टेडियम में चल रहे तीन दिवसीय स्काउट गाइड मंडलीय रैली के समापन के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा टेंट लगाओ व पुल बनाओ प्रतियोगिता आयोजित किया गया। जिसमें अव्वल आए प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि एडीएम खेमपाल सिंह ने मेडल देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन



कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से की गई। इसके बाद विभिन्न जनपदों से आए खिलाडिय़ों ने अपने-अपने टीम की ओर से रंग-विरंगी झांकियां प्रस्तुत की।

 इस दौरान बलिया की टीम की ओर गोड़ऊ नृत्य प्रस्तुत किया गया। जबकि आजमगढ़ से आए छात्रों ने विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वहीं छात्राओं ने अपने नृत्य से सबका मन मोह लिया।
विज्ञापन


टेंट व पुल बनाओ प्रतियोगिता में गुलाब देवी इंटर की छात्राएं जूनियर वर्ग में प्रथम, वहीं राजकीय बालिका इंटर कालेज की सीनियर छात्राएं जनपद स्तर पर अव्वल रही।

जबकि तहसील स्तर पर जीएमएएम इंटर कालेज बेल्थरा की छात्राएं अव्वल रही। इस प्रकार मंडल स्तरीय प्रतियोगिताओं में बलिया प्रथम, आजमगढ़ द्वितीय तथा मऊ तीसरे स्थान पर रहा।

इस अवसर पर पूर्व मुख्य आयुक्त चंद्रशेखर उपाध्याय, महेंद्र यादव, सुरेंद्र नाथ सिंह, सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त हीरालाल यादव आदि उपस्थित रहे। निर्णायक मंडल में अरविंद सिंह, कनक चक्रधर, शिवानंद शाह, अरुणेंद्र सिंह, अरविंद शुक्ला, उमेश कुमार सिंह, नसील अहमद, सौरभ राय, अंकित आदि मौजूद रहे।

 मुख्य अतिथि केपी सिंह को स्काउट कैप लगाकर मुख्य आयुक्त मेजर दिनेश सिंह ने स्वागत किया। इसके बाद मुख्य अतिथि ने टेंट और पुल का निरीक्षण किया। बाद में अव्वल प्रतिभागियों को मेडल एवं अन्य पुरस्कार देकर सम्मानित किया। सभी आगंतुकों के प्रति सचिव विनोद सिंह ने आभार प्रकट किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें