नगर के गुरुद्वारा परिसर में बैसाखी पर सबद-कीर्तन करते सिख समुदाय के लोग।
- फोटो : BALLIA
गुरुद्वारा परिसर में धूमधाम से मनाई गई बैसाखी
बलिया। नगर के गुरुद्वारा रोड स्थित गुरुद्वारा परिसर में बृहस्पतिवार को बैसाखी पर्व धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर रागी जत्था के सरदार प्रदीप सिंह की टीम के सदस्यों ने भजन-कीर्तन किया। इस दौरान गुरुद्वारा कमेटी के लोगों ने निशान साहब का चोला बदला गया। इसके बाद, उपस्थित श्रद्धालुओं प्रसाद ग्रहण किया। गुरुद्वारा प्रबंधक रणजीत सिंह राजू ने कहा कि सिख समुदाय के लोग बैसाखी को नए साल के रूप में मनाते हैं। इस दिन तक सभी फसलें पक जाती हैं और उनकी कटाई होती है। इसकी खुशी में भी यह त्योहार मनाया जाता है। इसका एक धार्मिक महत्व भी है, जो सिखों के 10वें गुरु गोविंद सिंह जी ने बैसाखी के अवसर पर 13 अप्रैल 1699 को खालसा पंथ बनाया था। इसलिए भी सिख समुदाय के लिए बैसाखी का विशेष महत्व है। इस मौके पर सरदार हरजिंदर सिंह, सरदार यशपाल सिंह, सरदार संजय सिंह, सरदार हरपाल सिंह, सरदार बलवीर सिंह चावला, सरदार नरेंद्र सिंह पम्मी आदि मौजूद रहे।