फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ेंगी माडल स्टेशन पर यात्री सुविधाएं

Wed, 05 Oct 2016 08:21 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
बलिया माडल रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते रेलवे महाप्रबंधक राजीव मिश्र।
विज्ञापन
 महाप्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर राजीव मिश्र ने दोहरीकरण एवं विद्युतीकरण के परिप्रेक्ष्य में छपरा से वाराणसी सिटी विंडो ट्रेलिंग का बुधवार को निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मॉडल रेलवे स्टेशन सहित कई स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं का जायजा लिया। साथ ही कमियां मिलने पर अफसरों को फटकार लगाई। कहा कि निर्माण कार्य में गड़बड़ी करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे।
विज्ञापन



महाप्रबंधक राजीव मिश्र ने निरीक्षण की शुरुआत महाप्रबंधक ने छपरा रेलवे स्टेशन से किया । उसके बाद उन्होंने छपरा तथा बलिया से ओरिजनेट होने वाली गाड़ियों के साथ ही यहां से गुजरने वाली गाड़ियों के यात्रियों को साफ सुथरा लिनेन (चादर, तकिया कवर, तौलिया, कंबल) सुलभ होगा। इस दौरे में उन्होंने छपरा कचहरी छपरा ग्रामीण, गौतम स्थान, बलिया मॉडल रेलवे स्टेशनों का गहन  निरीक्षण किया ।

उन्होंने इन स्टेशनों के प्लेटफार्म, यात्री प्रतीक्षालय, बुकिंग कार्यालय, आरक्षण केंद्र, स्टेशन मास्टर कक्ष, सर्कुलेटिंग एरिया आदि का गहन निरीक्षण किया और संबंधित को दिशा निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने उक्त स्टेशनों पर दोहरीकरण और विद्युतीकरण हेतु विभिन्न सुझावों और यार्ड प्लान पर संबंधित अधिकारियों से विचार विमर्श किया।  महाप्रबंधक के साथ मुख्य प्रशासनिक अधिकारी निर्माण संजीव राय, प्रिंसिपल चीफ इंजीनियर पी डी शर्मा, मंडल रेल प्रबंधक/वाराणसी एसके कश्यप समेत सभी मंडलीय अधिकारी गण उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें