फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: जयंती पर याद किए गए बाबा साहेब, दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की 132वीं जयंती कलेक्ट्रेट सभागार में मनाई गई। इसमें जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर और दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने कहा कि आजादी के बाद भारत में सभी को समानता का अधिकार मिले। इसके लिए संविधान सभा का गठन किया गया और उसमें प्रारूप समिति का अध्यक्ष डॉ. आंबेडकर को बनाया गया। आंबेडकर की ही देन है कि आज हम सभी को बराबरी का दर्जा प्राप्त है और भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है।

अपर जिला अधिकारी ने कहा कि हमें डॉ. ऑबेडकर के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। उनका जीवन संघर्ष हमें यह शिक्षा देता है कि हमें किसी भी परिस्थिति में हार नहीं माननी चाहिए और अपने लक्ष्य के प्रति हमेशा प्रयत्नशील रहना चाहिए।
विज्ञापन


भारत रत्न बाबा साहब की 132वीं जयंती शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित डॉ. ऑबेडकर संस्थान में मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ एस. प्रताप वैद्य ने किया। मुख्य अतिथि सांसद विरेन्द्र सिंह मस्त ने बाबा साहब के जीवन दर्शन पर विस्तार से चर्चा की। विचार गोष्ठी में श्रीराम प्रसाद सरगम ने लोक गीत के माध्यम से बाबा साहब को नमन किया।

पूर्व विधायक गोरख पासवान, राजन कनौजिया, गंगा सागर गुप्ता, डॉ. अनिल कुमार यादव, सत्यम पासवान, रामचन्द्र राम, जय प्रकाश साहू, गुलबदन बौद्ध, विजय शंकर राम, प्रभुनाथ राम आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता एस प्रताप वैद्य एवं संचालन वकील राम ने किया।

एक अन्य कार्यक्रम में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी व इंडियन पीपुल्स सर्विसेज (आईपीएस) की ओर से मॉडल तहसील के समीप डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई गई। अध्यक्षता गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जिलाध्यक्ष सुमेर गौंड़ तथा संचालन जिला सचिव परशुराम खरवार ने किया। मौके पर शिवशंकर खरवार, जिउत जी गोंड, अरविंद गोडवाना, मनोज शाह, संजय गोंडक, ओमप्रकाश गोंड, परशुराम खरवार, शिवशंकर खरवार, ओमप्रकाश खरवार, राकेश यादव, गौतम यादव, दीपक गोंडवाना, महेश प्रसाद, प्रमोद गोंड, सूचित गोंड आदि मौजूद रहे।

उधर, बहुजन समाज पार्टी के नेतृत्व में डॉ. भीमराव ऑबेडकर की जयंती कदम चौराहा में मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आजमगढ़ मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी राधेश्याम भारती और विशिष्ट अतिथि श्याम सुंदर पटेल रहे। अध्यक्षता बजेश बौद्ध और संचालन कृष्ण कुमार भारती ने किया। इस अवसर पर अजय राम, चंद्रशेखर माली, धनजी भारती, मनोज राम, छोटेलाल भारती, बनारसी राम, सरल राम, अशोक पांडेय, सुनील पासवान आदि मौजूद रहे।

बलिया विकास मंच ने शुक्रवार को उन्हें नमन किया। शहर के गांधी नगर स्थित मंच के कार्यालय से सैकड़ों कार्यकर्ता पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट स्थित आंबेडकर संस्थान पहुंचे और वहां उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।विकास श्रीवास्तव सुनील सराफ, दिनेश वर्मा, मनोज पाण्डेय, विशाल वर्मा, अरविंद गिरी, राजकुमार, आनंद कुमार सिंह, सत्येंद्र यादव, सुभाष शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें