फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: अग्निशमन सप्ताह पर निकाली जन जागरूकता रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। पुलिस लाइन स्थित अग्निशमन कार्यालय पर शुक्रवार को अग्निशमन सप्ताह का शुभारंभ हुआ। मुख्य अग्निशमन अधिकारी धीरेंद्र सिंह यादव व जवानों ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर याद किया।
विज्ञापन

इसके बाद, जन जागरूकता रैली को सीएफओ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में अग्निशमन के वाहन शामिल रहे। कुंवर सिंह चौराहा, टीडी कालेज, चित्तू पांडेय चौराहा, स्टेशन रोड़, चौक, गुदरी बाजार, अस्पताल रोड़ होते हुए रैली वापस कार्यालय पर वापस लौट आई। इस दौरान वाहनों पर अग्नि से बचाव के बैनर पोस्टर लगे रहे। माइक द्वारा लोगों को आग से बचाव के विभिन्न उपाय बताए गए।
जवानों ने लोगों को पंपलेट एवं पोस्टर भी वितरित किए गए। मुख्य अग्निशमन अधिकारी धीरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि 20 अप्रैल तक अग्नि सुरक्षा सप्ताह मनाया जाएगा। लोगों को आग की रोकथाम के उपाय बताए जाएगें। कहा कि जब भी कहीं पर आग लगने की दुर्घटना होती है तो हम हमेशा आग बुझाने के लिए अग्निशमन दल को बुलाते हैं।
विज्ञापन

जवान अपनी जान की परवाह न करते हुए लोगों की जनधन को बचाते हैं। कहा कि 14 अप्रैल 1946 को आग बुझाते हुए 66 जवान शहीद हो गए, जिनकी याद में शहीद दिवस मनाया जाता है। आम आदमी को अग्नि दुर्घटनाओं से बचाव के लिए जागरूक करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें