फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा रामदेव की आयुर्वेद पद्धति सनातन परंपरा की : सुरेंद्र सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
कुछ दिनों पहले गोमूत्र से कोरोना भगाने का दावा करने वाले बैरिया के विधायक सुरेन्द्र सिंह ने कोरोना से डॉक्टरों की मौतों को लेकर रामदेव द्वारा की गई टिप्पणी पर आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति की तारीफ करते हुए एलोपैथ और डॉक्टरों पर आपत्तिजनक बयानों से हमला बोला है।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि कहा कि बाबा रामदेव की आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति सनातन परंपरा की पद्धति है इसे स्वीकार करके इस क्षेत्र में काम किया जाय तो स्वस्थ भारत समर्थ भारत बनाने की दिशा में कार्य हो सकता है। उन्होंने एलान किया है कि जीवन के उतरार्द्ध में मैं सन्यासी तो नही बनूंगा लेकिन राजनीति से सन्यास लेने के बाद मैं इस अभियान पर भी समय दूंगा। विधायक ने कहा कि एलोपैथ के क्षेत्र में कुछ डॉक्टर राक्षस का रूप ले लिए हैं। मृतक को भी आईसीयू में जीवित दिखाकर पैसा लेने की परंपरा जिस देश मे चलती हो तो मेरे समझ से आज के युग मे ऐसे डॉक्टरों को उस पुराने सनातन धर्म के राक्षसों से भी बदतर है। 0 इसलिए मैं बाबा रामदेव के चिंतन को बल प्रदान करता हूं और एलोपैथ के लोभी और भ्रष्ट डॉक्टरों की निंदा करता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें