नेशनल एंटरग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन के तत्वावधान में टाउन हाल बापू भवन में सोमवार को धनवंतरि पूजन समारोह का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि जिलाधिकारी शरद कुमार सिंह तथा विशिष्ट नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन लक्ष्मण गुप्त रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान धनवंतरि के चित्र के समक्ष पूजन-अर्चन एवं पुष्पार्चन से हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी शरद कुमार सिंह ने कहा कि भगवान धनवंतरी को समुद्र मंथन के समय अमृत कलश के साथ अवतरित होने की बाद बताई गई है।
आयुर्वेद एवं यूनानी चिकित्सा को एक बेहतर चिकित्सा पद्धति बताया। कहा कि इस पद्घति से सबसे बेहतर उपचार हो सकता है। यह भी कहा कि इस पद्घति को बल देने के लिए सूबे के मुख्यमंत्री द्वारा एलोपैथिक मेडिसीन लिखने का अधिकार चिकित्सकों को दिया गया है।
इसी क्रम में नपा के पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मण गुप्त ने निर्माण भवन बनाने के लिए जमीन उपलब्ध कराने की बात कही। कहा कि उप्र सरकार के मुख्यमंत्री को उपरोक्त चिकित्सा पद्धति के चिकित्सकों को एलोपैथिक मेडीसिन प्रयोग करने का अधिकार देने के लिए एक सराहनीय कदम बताया।
अंत में नीमा के संरक्षक डा. नयन प्रकाश सिंह ने अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष डा. मनोज तिवारी, डा. जी प्रसाद, डा. एसके मिश्र, डा. उमानाथ श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता डा. आरबीएन पांडेय तथा संचालन डा. एचएस जैदी ने किया।