फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली निकालकर किया जागरूक

Wed, 18 Mar 2015 11:30 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
शहीद मंगल पांडेय के गांव नगवा से स्कूल चलो अभियान रैली की मशाल को किसी भी कीमत पर बुझने नहीं दी जाएगी। हर हाल में परिषदीय विद्यालयों की गुणवत्ता में सुधार किया जाएगा। यह बात बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश सिंह ने बुधवार को बतौर मुख्य अतिथि शिक्षा क्षेत्र मनियर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय काजीपुर में कहा। इस मौके पर उन्होंने ने स्कूल चलो अभियान रैली का फीता काटकर और हरी झंडी दिखाकर रैली रवाना की।  
विज्ञापन

बीएसए ने परिषदीय विद्यालयों के अध्यापकों में जोश भरते हुए कहा कि हमारे अध्यापकों में प्रतिभा की कमी नहीं है। हमारे अध्यापक बंधु मिशन बनाकर चुनौती को स्वीकार करें।  विशिष्ट अतिथि वित्त एवं लेखाधिकारी ब्रजेश सिंह ने कहा कि आप अपने कतर्व्यो का पालन करे।   रैली में शामिल बच्चों ने इस दौरान घर-घर विद्या की दीप जलाओ शिक्षा का अलख जगाओ, माता पिता का कतर्व्य होगा पढा-लिखा हमारा बच्चा होगा.. आदि नारे लगाकर लोगों को  शिक्षा के प्रति जागरूक किया। सभा को प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष राजेश पांडेय, ब्लाक अध्यक्ष अमर नाथ तिवारी, ओमप्रकाश यादव सहित अन्य लोगाें ने संबोधित किया। इस मौके पर कृष्णदेव राम, शंभू राम, अमरेश यादव, रमेश वर्मा, भानू शेखर, आबिद अली आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें