सरया गांव में नारी सम्मान समारोह के दौरान महिलाओं को सम्मानित करते प्रधान संघ के अध्यक्ष विनोद सिंह।
- फोटो : ballia
बांसडीहरोड। क्षेत्र के सरया गांव में सोमवार को नारी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि दुबहर प्रधान संघ अध्यक्ष विनोद सिंह ने 101 महिलाओं को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। विनोद सिंह ने कहा की जहां नारी की पूजा होती है वहां देवता निवास करते हैं। नारी को समाज में अबला का दर्जा मिला है, लेकिन हम लोगों का अथक प्रयास ही उन्हें सबला के साथ स्वावलंबी बना सकती है। इस दौरान उन्हाेंने लड़कियों के शिक्षा के प्रति भी अभिभावक को जागरूक होने का कहा। इस मौके पर ग्राम प्रधान मदन सिंह , कायमुद्दीन अंसारी, कृपा शंकर तिवारी, वशिष्ठ तिवारी, चंद्रेश्वर पांडेय, द्वारिक बिन्द, सुदामा यादव आदि मौजूद रहे ।