नरही। भरौली-बलिया राष्ट्रीय राज्य मार्ग-31 पर बुधवार की सुबह तेज रफ्तार ऑटोरिक्शा बिलरिया गांव के पास पेड़ से टकराकर पलट गया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। छह लोग घायल हो गए। लोगों ने सभी घायलों को स्वास्थ्य केंद्र नरही पहुंचाया, जहां दो की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
हादसे में सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के पंदह गांव निवासी पवन राम (34) पुत्र झिंगुर राम की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर नरही थानाध्यक्ष नदीम अहमद फरीदी मौके पर पहुंचे । ताराचंद कन्नौजिया (34) निवासी महेंद्रा मनियर, परशुराम (32) निवासी सुरहिया सहतवार को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है। बबलू साहनी (26) निवासी रेवती, अभिनव राम (19) निवासी बिगही, संदीप गुप्ता (35) निवासी करम्मर खेजुरी, श्याम चंद कन्नौजिया (50) निवासी सिसोटार सिकन्दरपुर, बृजेश कुमार (20) निवासी सलेमपुर देवरिया, अंकज कुमार (20) निवासी निपनिया मनियर का इलाज सीएचसी पर चल रहा है।