यूपी की समस्याओं का हल बुआ-भतीजे के पास नहीं है। अखिलेश कहते हैं कि मैं सुधर गया हूं, यानी वह पहले बिगडे़े थे। ये बातें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित जनसभाओं में कही।
सोमवार को पंडित गोरखनाथ उपाध्याय खेल मैदान में बलिया नगर सीट से भाजपा प्रत्याशी आनंद स्वरूप शुक्ला और फेफना विधानसभा से पार्टी प्रत्याशी उपेंद्र तिवारी के पक्ष में नरहीं में आयोजित चुनावी जनसभा में शाह ने पूछा कि क्या आप लोगों को 24 घंटे बिजली मिल रही है, बेरोजगारी दूर हुई, किसानों का अनाज समर्थन मूल्य पर खरीदा गया। जिसपर लोगों ने ना कहा तो शाह ने कहा कि इसी पर अखिलेश कहते हैं कि उनका काम बोल रहा है। हां पूरे प्रदेश में हत्या, लूट, डकैती, बलात्कार जैसे अपराध जरूर बोल रहे हैं। इस मामले में प्रदेश देश में एक नंबर पर है। यूपी ने 80 में से 73 सीटें भाजपा की झोली में डाली थी।
प्रदेश के काशी से देश के पीएम को चुना, जिसके लिए मोदी ने एक लाख करोड़ प्रदेश के विकास के लिए दिए। फिर भी सूबे का विकास न कर धन को चाचा-भतीजे और उसके कैबिनेट के मंत्रियों ने लूट लिया।
सीएम अखिलेश और राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि एक से बाप परेशान तो दूसरे से मां। गरीबों को न तो बिजली मिली और न ही पानी। यहां तक कि गैस के लिए लोगों को पूरे दिन लाइन में लगे। जबकि मोदी ने देश की करीब ढाई करोड़ गरीब महिलाओं को उज्ज्वला योजना के तहत गैस चूल्हे दिए। जिसमें से करीब 90 हजार कनेक्शन अकेले बलिया संसदीय क्षेत्र में बांटे जा चुके हंै। मोदी के कार्यकाल का हिसाब देते हुए कहा कि ढाई साल में मोदी ने 93 महत्वपूर्ण योजनाओं को गरीब और किसानों के लिए संचालित किया। लेकिन सूबे की सरकार ने इस पर अमल नहीं किया। सूबे में भाजपा आई तो हम यूपी देश का नंबर वन प्रदेश बनेगा।
इस मौके पर सांसद भरत सिंह, गोपालजी सिंह, महावीर पाठक, अरुण सिंह बंटूृ, नकुल चौबे, संजीव कुमार डंपू, मुक्तेश्वर सिंह, नारद सिंह, मनोज पांडेय, हरेराम चौधरी, दिनेश यादव, वािशष्ठ दत्त पांडेय आदि मौजूद रहे। उधर, नरहीं में आयोजित जनसभा में जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दूबे, विरेंद्र सिंह सिरोही, परशुराम चतुर्वेदी, बब्बन राय, सुरेंद्र राय, अनूप राय, बृजनाथ सिंह, राकेश सिंह, विजय गुप्ता आदि मौजूद रहे। संचालन जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दूबे ने किया।