फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा 17 को

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन जिले में दूसरे चरण में 17 नवंबर को होगा। संवरुबांध स्थित राधाकृष्ण एकेडमी में दिन में 11.30 बजे से दिन में 12.30 बजे तक परीक्षा होगी।
विज्ञापन

परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड भी वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह है। शिक्षकों का कहना है कि परीक्षा की तैयारी के लिए विद्यार्थियों की सहायता की जा रही है। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से हर साल मेधावी बच्चों को पढ़ाई में सहयोग के लिए छात्रवृत्ति दी जाती है। इसके लिए परीक्षा का आयोजन किया जाता है। बलिया में परीक्षा दूसरे चरण में 17 नवंबर को संवरुबांध स्थित राधाकृष्ण एकेडमी में होगी। पात्र परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र का लिंक उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भी भेजा जा रहा है। विद्यार्थी शिक्षकों की मदद से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड करवा सकते हैं। स्कूलों के प्रधानाचार्यों के अनुसार स्कूल में प्रवेश पत्र डाउनलोड करवाने से लेकर परीक्षा के संबंध में जानकारी देते हुए तैयारी भी कराई जा रही है।
ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश-पत्र

पात्र परीक्षार्थी www.amarujala.com/atul-maheshwari- chhatravritti-2024 पर जाकर आप अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। लिंक पर क्लिक करने के बाद दिखने वाले पहले खाने में वही मोबाइल नंबर डालें, जो आपने फॉर्म भरते समय दिया था। इसके बाद अपने नाम का चयन कर प्रवेश-पत्र डाउनलोड करें। अगर आपको एसएमएस के जरिये भेजा जाने वाला एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक मोबाइल पर प्राप्त नहीं हुआ है या प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में किसी भी प्रकार की असुविधा हो रही है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। आप ई-मेल आईडी foundationamarujala. com पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति की मदद से विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई करने में सहूलियत होती है। इसके साथ ही उनमें आत्मविश्वास बढ़ता है। इसके लिए अमर उजाला के प्रयास सराहनीय हैं। छात्रवृत्ति परीक्षा में बैठने से विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा देने का अनुभव मिलता है। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई के लिए छात्रवृत्ति की धनराशि से बहुत मदद मिलती है।
विज्ञापन

-शशि प्रकाश राय, प्रधानाचार्य, राजकीय इंटर कॉलेज, बलिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें