फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: एक्सरे कराने को लेकर तीमारदारों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिला अस्पताल के डिजिटल एक्स-रे कराने को लेकर शुक्रवार को मरीज और तीमारदार हंगामा करने लगे। पुलिस व अस्पताल प्रशासन के प्रयास से मामला शांत हो सका।
विज्ञापन

सदर अस्पताल के एक्स-रे विभाग में हर रोज मरीजों की भीड़ उमड़ रही है। एक्स-रे कराने के लिए दो दिन से मरीज चक्कर लगा रहे। रोगी व तीमारदार बाहर लाइन में इंतजार कर रहे थे। इसी बीच अचानक कुछ रोगी व उनके तीमारदार एक्स-रे कक्ष में घुस गए। बाहर खड़े रोगियों ने सुरक्षा जवानों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। काफी देर तक गहमा गहमी बनी रही। बांसडीह निवासी मनोरमा देवी ने कहा कि लाइन में घंटों खड़े रहने के बाद भी उनका नंबर नहीं आ रहा है। ऐसे में बीमारी से परेशान रोगी दर्द से कराहते रहे। मरीजों में शामिल मनोज सिंह ने बताया कि अस्पताल में सुविधा उपलब्ध होने के बाद भी मरीजों को सही तरीके से उसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। जिला अस्पताल में प्रतिदिन करीब 130 से ऊपर निशुल्क एक्स-रे होता है। सुबह आठ बजे से ही मरीज व स्वजन की लंबी लाइन लग जाती है। लोगों के हंगामा करने के बाद एक्स-रे कर्मचारियों ने भी काम बंद करने की धमकी दी तो लोग शांत हुए। हंगामे की खबर मिलते ही अस्पताल पुलिस चौकी के जवान मौके पर पहुंच गए। उन्होंने हंगामा कर रहे लोगों से बातचीत कर मामला शांत कराया। इस बाबत सीएमएस डॉ एसके यादव ने बताया कि मरीजों की भीड़ ज्यादा होने के कारण कुछ अराजकतत्व बाधा उत्पन्न करने का प्रयास कर रहे हैं। सुरक्षा कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें