फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक से बाइक छीनने का प्रयास विफल

विज्ञापन
विज्ञापन
चिलकहर। गड़वार थाना क्षेत्र के सिहाचवर चट्टी से आगे बंद पड़े कोलड्रिंक फैक्ट्री के समीप बाइक से जा रहे शिक्षक से दो बाइक पर सवार हथियारबंद बदमाशों ने शुक्रवार की देर शाम बाइक छीनने का प्रयास किया। शोरगुल पर इकट्ठा हो रहे लोगों को बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए भाग निकले। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने छानबीन की। जबकि मुकदमा दर्ज नहीं किया। क्षेत्र के लोहटा गांव निवासी नितेश कुमार गुप्ता सोहाव ब्लॉक के दौलतपुर मैं तैनात है। शुक्रवार की शाम वह बाइक से गांव आ रहे था। वह कोल्ड ड्रिंक फैक्ट्री के समीप पहुंचे थे कि बाइक से पिछा कर रहे बदमाशों ने उनकी बाइक में पहले धक्का दिया, उसके बाद हथियार दिखाकर बाइक छीनने लगे। इस बीच उनकी चीख पुकार सुनकर ग्रामीण उस दौड़ पड़े। अपने को घिरता देख बदमाश फायरिंग करते हुए भाग निकले। पीड़ित के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने भी शोर मचाते हुए दौड़े। जिसके बाद बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए वहां से भाग निकले। प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश्वर मिश्र ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें