फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां चन्द्रघंटा की पूजा के लिए उमड़ी भीड़-

विज्ञापन
बांसडीहरोड स्थित दुर्गा मंदिर में पूजन-अर्चन करते श्रद्धालु। संवाद - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन शनिवार को माता चंद्रघंटा का भक्तों ने पूजन-अर्चन किया। इस दौरान मां के भक्तों ने जिले के प्रमुख देवी मंदिरों में नारियल, चुनरी, धूप, गुड़हल आदि चढ़ाकर परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं, घंटे-घड़ियाल बजाकर मां के जयकारे लगाए। इससे मंदिर समेत पूरा क्षेत्र के देवीमय हो गया। नगर के गुदरी बाजार और जापलिनगंज दुर्गा मंदिर तथा ब्रह्माइन स्थित ब्राह्मणी देवी, शंकरपुर स्थित शांकरी भवानी, फेफना थाना के कपूरी गांव स्थित कपिलेश्वरी भवानी मंदिर में मां के भक्तों ने नारियल, चुनरी, प्रसाद चढ़ाकर परिवार के मंगलमय की कामना की। उधर, ग्रामीण क्षेत्रों में नरहीं थाना के कोरंटाडीह स्थित मंगला भवानी, रसड़ा के काली मंदिर, नीबू कबीरपुर और उचेड़ा स्थित चंडी भवानी, सिकंदरपुर के जल्पा-कल्पा मंदिर, मनियर के बुढ़ऊ बाबा मंदिर और नवका बाबा मंदिर, रेवती के पचरूखा देवी मंदिर पर श्रद्घालुओं की भीड़ भोर से ही लग गई। इस दौरान लोग स्वयं की कतारबद्घ होकर मां चंद्रघंटा के रूप में देवी का पूजन किया और जयकारे लगाए। इससे मंदिर सहित आसपास का क्षेत्र के देवीमय हो गया। ब्रह्माइन मंदिर पर भीड़ के मद्देनजर बैरिकेडिंग की व्यवस्था भी की गई है। सुरक्षा के मद्देनजर ब्रह्माइन मंदिर समेत अन्य प्रमुख मंदिरों में सीसीटीवी कैमरा सहित फोर्स तैनात रही। इसके अलावा, खुफिया विभाग के अधिकारी और कर्मचारी सादे वेश में चक्रमण करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें