फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: घर में सो रहे बुजुर्ग पर धारदार हथियार से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दी। थाना क्षेत्र के नंदपुर गांव में शुक्रवार की देर रात पड़ोसी ने सोते समय बुजुर्ग पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर कर दिया। परिजनों ने गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डाॅक्टरों ने सीएचसी सोनवानी भेज दिया। यहां उपचार चल रहा है। घटना को अंजाम देने के बाद पड़ोसी फरार है।
विज्ञापन


नंदपुर गांव निवासी ददन राजभर (70) शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद घर में सोए हुए थे। घायल ददन के पुत्र ने तहरीर में बताया है कि देर रात पड़ोसी मनोज राजभर (30) पुत्र अर्जुन राजभर ने पिता ददन राजभर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना को अंजाम देने के बाद मनोज भाग गया। परिजनों ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। गंभीर रूप से घायल ददन को जिला अस्पताल पहुंचाया। घटना के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है। थानाध्यक्ष हल्दी अशोक कुमार ने बताया कि जल्द ही मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें