बलिया। सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र में कुछ लड़कों द्वारा एक लड़के की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो को संज्ञान लेकर थाना प्रभारी विकास पांडेय ने मारपीट करने वाले विभिन्न गावों के मनबढ़ किस्म के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बृहस्पतिवार को आयुष राय निवासी भाटी के साथ प्रतीक यादव निवासी एकइल थाना पकड़ी, शिवम पाण्डेय निवासी डोमनपुरा, सत्यम सिंह व मंजीत राजभर निवासी हरदिया सब मिलकर धमकी देते और मारपीट कर वीडियो भी बनाया। इसी क्रम में एक अन्य वीडियो में प्रतीक यादव उपरोक्त युवक के साथ करन राय, आकाश राय व आयुष राय व अन्य भी मारपीट की। थाना प्रभारी विकास पांडेय ने कहा की दोनों वीडियो को संज्ञान लेकर युवकों की शिनाख्त कर गिरफ्तार कर लिया गया है।