फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अबीर-गुलाल से फिजा हुआ रंगीन, खूब थिरके युवा

Sat, 07 Mar 2015 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार को नगर और ग्रामीण इलाकों में प्रेम, आपसी भाईचारा और सौहार्द का पर्व होली पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया। गुरुवार देर रात होलिका दहन के बाद ही युवाओं पर रंगों का सुरूर छाने लगा, जो सुबह होते-होते शबाब पर पहुंच गया। सुबह रंग में डूबी बच्चों की टोली मस्ती करती रही, तो दोपहर तक युवाओं का हुड़दंग जारी रहा।
विज्ञापन


शाम को लोग अबीर-गुलाल लेकर निकले और एक-दूसरे के घर जाकर गुझिया और अन्य पकवानों का आनंद लिया। सूर्यास्त के बाद गांव व नगरों के बुजुर्गों की टोली जुटी। झाल-मजीरे की धुन पर फाग गीतों की ऐसी महफिल सजी कि सभी का तनमन इसमें रंग गया। वहीं इस त्योहार को कुछ लोगों ने छिटपुट वारदातों से बदरंग कर दिया। जिला प्रशासन की सतर्कता से पूरे जिले में छिटपुट घटनाओं को छोड़कर शांतीपूर्वक त्योहार मनाई गइ।


शुक्रवार को सुबह होते ही नगर से लेकर ग्रामीणांचलों में युवक व नन्हे-मुन्ने बच्चों की टोली नगर और गांव का भ्रमण कर एक-दूसरे को रंग लगाया और डीजे पर भी खूब थिरके। अधिकांश घरों में आई नई नवेली दुल्हनों को भी उनकी ननद तथा प्यारे देवरों ने रंग से सराबोर किया। इसके बाद घर में पूआ पकवान का लुत्फ उठाया। दोपहर बाद लोग स्नान कर नए कपड़ों में सजधज कर घर से बाहर निकले और एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगा होली की बधाई दी।
विज्ञापन


 साथ ही घर आए मेहमानों को विभिन्न व्यंजन परोस कर उनका स्वागत किया। इस दौरान बड़े, बुजुर्गों, महिलाओं के साथ ही नन्हे-मुन्नों बच्चों ने जमकर अबीर-गुलाल उड़ाया तथा बड़ों से आशीर्वाद लिया। यह सिलसिला देर रात तक चलता रहा।

मनियर प्रतिनिधि के अनुसार छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण वातावरण में पूरी सादगी के साथ होली का त्योहार नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में मनाया गया। सबसे ज्यादा उत्साह बच्चों में देखा गया। प्रशासन द्वारा 144 धारा व डीजे बजाने पर प्रतिबंध लगाने के चलते नौजवान और बुजुर्ग सहमे रहे।

शाम के वक्त लोग एक-दूसरे से गले लगे तथा होली की बधाई दी। पुलिस प्रशासन की गाड़ियां दिनभर हूटर बजाते हुए दौड़ती रही। शांतिपूर्ण होली कराकर प्रशासन ने राहत की सांस ली। रसड़ा संवाददाता के अनुसार: रंगों का पर्व नगर सहित ग्रामीण इलाकों में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान लोगों ने श्रीनाथ मठ, रोशन शाह बाबा के मजार पर अबीर-गुलाल चढ़ाकर एकता का संदेश दिया। इसी तरह पकवाइनार, सिकंदरपुर, बेल्थरारोड, बांसडीह, बांसडीहरोड, हल्दी, भरौली, नरहीं आदि सभी जगहों पर होली की मस्ती छाई रही।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें