बेल्थरारोड कस्बा में आयोजित अटल स्मृति सम्मेलन में मंचासीन अतिथिगण।आयोजक
बेल्थरारोड। पूर्व मंत्री छट्ठू राम के नेतृत्व में बुधवार को नगर के मैरिज हाॅल में अटल स्मृति सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का भावपूर्ण स्मरण करते हुए उन्हें युग दृष्टा करार दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद जगदंबिका पाल ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। इस मौके पर सांसद जगदंबिका पाल ने अटल के व्यक्तित्व व कृतित्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि अटल जी ने सदन में कहा था कि सत्ता रहेगा, नहीं रहेगा, पार्टियां आएंगी, जाएंगी, लेकिन देश का ध्रुवीकरण नहीं होना चाहिए यह देश रहना चाहिए। देश का लोकतंत्र अमर रहना चाहिए। उनके विचारों को आत्मसात कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को विश्व गुरु बनाने का कार्य कर रहे हैं। अटल के सिद्धांतों पर चलकर हमारी सरकार ने विभिन्न योजनाएं चलाकर समाज के अंतिम व्यक्ति के होठों पर मुस्कान लाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। मौके पर अंतर्यामी सिंह, रविंद्र कुशवाहा, बब्बन राजभर, गोरख पासवान, रीना राव, दिलीप सिंह, अरुण तिवारी, बिट्टू सिंह, पंकज मिश्र, सतीश गुप्त आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्र व संचालन दिनेश राजभर ने किया।