फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ते के लिए दिया आश्वासन

Mon, 30 Mar 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
विकास खंड हनुमानगंज के वायना गांव के दलित बस्ती में रास्ते की मांग को लेकर 16 मार्च से कलेक्ट्रेट परिसर में चल रहा धरना सोमवार को एडीएम केपी सिंह और एसडीएम बच्चा लाल मौर्य के आश्वासन के बाद समाप्त हो गया।
विज्ञापन


एसडीएम ने कहा कि दलित बस्ती के बंद रास्ते को खुलवाना प्रशासन का काम है। आंदोलनकारियों को आश्वासन दिया कि मौके पर पहुंचकर समस्या का निदान शीघ्र कराऊंगा। इसके बाद आंदोलनकारियों ने आंदोलन समाप्त किया।

इसी क्रम में भाकपा (माले) के सदस्य लक्ष्मण यादव ने चेतावनी दी कि यदि दलित बस्ती का रास्ता नहीं खुलवाया गया तो पुन: आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इसकी सारी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। इस मौके पर लाल साहब, बसंत कुमार सिंह, रामविचार राम, छोटे लाल राम, विनोद कुमार, कैलाश राम, राजेश राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें