फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: पीईटी परीक्षा में दूसरे की जगह परीक्षा दिलवाने में सहायक अध्यापक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सुखपुरा। बसंतपुर निवासी व कंपोजिट विद्यालय हरिपुर के शिक्षक प्रेमशंकर सिंह को प्रयागराज के जार्ज टाउन थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर ले गई। उपनिरिक्षक अश्वनी ने बताया कि प्रेमशंकर सिंह पर उत्तर प्रदेश परीक्षा अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत है।
विज्ञापन

प्रयागराज की पुलिस हनुमानगंज चौकी से एक सिपाही को लेकर हरिपुर विद्यालय पहुंची, जहां गेट पर ही आरोपी अध्यापक खड़ा था। उपनिरीक्षक ने उसी से नाम पूछकर गिरफ्तार कर लिया। पीईटी परीक्षा में दूसरे की जगह परीक्षा दिलवाने में सहायक अध्यापक को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ़्तार करने वाली टीम के उपनिरीक्षक अश्वनी ने बताया कि प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) सितंबर 2025 में जगत तारन गर्ल्स इंटर कॉलेज केंद्र पर हुई थी।
सुबह की पाली में बलिया के अभ्यर्थी शहर के मिड्ढी निवासी शुभम कुमार की जगह दूसरा युवक परीक्षा देने आया था। बायोमेट्रिक जांच में संदेह होने पर लखनऊ कंट्रोल रूम से सूचना भी दी गई। कक्ष निरीक्षक ने शुभम को परीक्षा की अनुमति दे दी। प्रथम पाली की परीक्षा समाप्त होने के बाद लखनऊ कंट्र्रोल रूम से अभ्यर्थी की जगह दूसरे युवक के परीक्षा देने की पुष्टि हुई। स्टेटिक मजिस्ट्रेट अमरेश चंद्र और केंद्र व्यवस्थापक डॉ. नंदिनी तिवारी की तहरीर पर जार्ज टाउन थाने में शुभम पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

उसी मुकदमा में जांच के दौरान अध्यापक की संलिप्तता भी पाई गई है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक संतोष कुमार गुप्ता ने फोन से सहायक अध्यापक प्रेमशंकर सिंह को प्रयागराज पुलिस द्वारा गिरफ्तारी की जानकारी दी। घटना की खबर पर परिजनों में खलबली मच गई। परिवार के सदस्य प्रयागराज को रवाना हो गए। सुखपुरा थाना प्रभारी सुशील दुबे ने बताया कि इस मामले की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें