चौकियामोड़। उभांव थाना क्षेत्र के एकसार पिपरौली गांव निवासी बृजकिशोर ने पट्टीदारों पर जमीन पर जबरन कब्जा करने और विरोध करने पर मारपीट का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी दिनेश पाठक ने बताया कि पुलिस ने रवींद्र, नागेंद्र, रमेश, पंकज, विशाल, शिवम, सुमन, निर्मला और चंदा सहित 10 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है। बृजकिशोर ने 13 जुलाई को जमीन के सीमांकन के लिए उपजिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया था, लेकिन विपक्षियों ने लेखपाल और कानूनगो को भी रोका। 31 जुलाई की सुबह, बृजकिशोर की अनुपस्थिति में, विपक्षी खेत में खूंटा गाड़कर कब्जा करने लगे। जानकारी मिलने पर पत्नी उर्मिला देवी और पुत्र कन्हैया ने विरोध किया, जिस पर उनके साथ मारपीट की गई। शोर सुनकर परिवार के अन्य सदस्य पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट हुई। सूचना पर 112 पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले गई। सीएचसी सीयर में प्राथमिक उपचार कराया गया। संवाद