फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: डीजे पर पसंदीदा गाना बजाने को कहा, नहीं सुना तो हुई मारपीट, पुलिस पड़ताल में जुटी

Tue, 22 Apr 2025 11:40 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

डीजे का गाना बजाने की फरमाइश के बाद गाना नहीं बजा तो फरमाईसी का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और डीजे बजाने वाले की पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस पड़ताल में जुट गई है। 
 
विज्ञापन
पुलिस की जीप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नरही थाना क्षेत्र के बिलरिया गांव में सोमवार की रात एक बरात में डीजे पर फरमाईसी गाना बजाने से मना करने पर महाकाल ग्रुप के सदस्य ने डीजे वालों की पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। बिलरिया गांव के चौकीदार मोती चंद की बेटी की शादी थी। शाम को दरवाजे पर द्वारपूजा का कार्यक्रम चल रहा था।

विज्ञापन


उसी दौरान डीजे पर फरमाइसी गाना बजाने को लेकर महाकाल ग्रुप के सदस्यों डीजे वालों की पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महाकाल ग्रुप के एक सदस्य के घर पर पूछताछ के लिए पहुंची। लेकिन आरोपी फरार हो गए थे। चौकीदार ने अवैध तमंचा लहराने का आरोप लगाया। इसको लेकर काफी देर तक गहमा गहमी बनी रही।

इस बाबत थाना प्रभारी नदीम फरीदी ने बताया  फरीदी ने बताया कि गांव में आई बरात में स्थानीय युवक के हंगामा करने की खबर मिली थी। मौके पर पहुंचने पर सभी फरार हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें