फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमएस से पूछा, क्यों लिखी जा रही बाहर की दवाएं

विज्ञापन
जिला अस्पताल का निरीक्षण के दौरान दवा काउंटर पर मरीजों के तीमारदारों से बातचीत राज्य बाल अधिकार ? - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य श्याम त्रिपाठी ने शुक्रवार को अपराहन जिला अस्पताल में वन स्टाप सेन्टर, पीकू वार्ड, एनआरसी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीएमएस डॉ. दिवाकर सिंह एवं चिकित्सक साथ रहे।
विज्ञापन

श्याम त्रिपाठी ने दवा कक्ष में जाकर मरीजों से बातचीत की। पर्ची लेकर मरीज से पूछा कि बाहर की दवाएं किसने लिखी है। दिलीप कुमार बांसडीह निवासी ने बताया कि कुछ दवा अंदर से ही मिली हैं, बाकी दवा बाहर लेनी है। दूसरे मरीज कृष्णा प्रसाद जापलिनगंज ने आरोप लगाया कि जिला अस्पताल में जन औषधि केंद्र होने के बावजूद अस्पताल के चिकित्सक बाहर की दवाएं लिख रहे हैं। श्याम त्रिपाठी ने सीएमस दिवाकर सिंह को बाहर की दवा न लिखकर जिला अस्पताल की दवा तथा जन औषधि केंद्र से दवा लिखे जाने को कहा। जिला अस्पताल और महिला अस्पताल के मूलभूत समस्याओं को इंगित करते हुए एक महीने के अंदर समस्याओं के समाधान की बात कही। जिला महिला चिकित्सालय में जो स्टाफ की कमी है उसको पूरी की जाएगी। सिटी स्कैन मशीन के बारे में जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मेरा प्रयास होगा कि शीघ्र ही बलिया के लोगों को अधिक से अधिक स्वास्थ सुविधाओं को उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने अस्पताल में व्याप्त गंदगी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सीएमएस से तत्काल कार्रवाई करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें