फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: टीन शेड में उतरे करंट की चपेट में आए दो सगे भाई, एक की हालत गंभीर

Fri, 22 Jul 2022 01:06 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, बलिया

सार

बलिया जिले के दलई तिवारीपुर गांव में शुक्रवार सुबह दो सगे भाई करंट की चपेट में आकर झुलस गए। उन्हें परिजनों ने तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। चिकित्सकों ने बड़े भाई की गंभीर स्थिति को देखते हुए रेफर कर दिया।
 
विज्ञापन
करंट से झुलसे भाइयों को अस्पताल में कराया गया भर्ती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया जिले के दलई तिवारीपुर गांव में शुक्रवार सुबह दो सगे भाई करंट की चपेट में आकर झुलस गए। उन्हें परिजनों ने तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। चिकित्सकों ने बड़े भाई की गंभीर स्थिति को देखते हुए रेफर कर दिया। गांव निवासी मुख्तार अहमद (50) घर के बाहर टीन शेड में मवेशियों को चारा दे रहे थे। इसी दौरान टीन शेड में उतरे करंट की चपेट में आ गए।

विज्ञापन


पास में मौजूद उनके छोटे भाई गुड्डू (30) ने बड़े भाई को बचाने की कोशिश की और वह भी करंट की चपेट आकर झुलस गए। घटना से परिजनों में अफरातफरी मच गई। दोनों भाइयों को तात्काल सीएचसी पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने मुख्तार को गंभीर स्थिति को देखते हुए रेफर कर दिया। परिजन उन्हें इलाज के लिए मऊ लेकर चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें