फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात कारण से लगी आग में दो परिवारों का सामान राख

विज्ञापन
बांसडीहरोड क्षेत्र के टकरसन गांव में लगी आग बुझाते फायर ब्रिगेड कर्मी। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बांसडीहरोड। थाना क्षेत्र के टकरसन गांव में बृहस्पतिवार की दोपहर अज्ञात कारण से आग लगने के कारण दो परिवारों के घर में कीमती सामान सहित छत पर रखा करीब 150 पुआल जलकर राख हो गए। आसपास व फायर बिग्रेड के तत्परता से आग पर काबू पाया गया। मिली जानकारी के अनुसार राम निवास यादव पुत्र स्व इंद्रदेव यादव एवं कैलाश यादव पुत्र स्व तेजबली यादव के परिवार के सदस्य बृहस्पतिवार की सुबह खेतों में काम करने गए थे। इसी बीच अज्ञात कारणों से रामनिवास के घर में आग लग गई और देखते ही देखते कैलाश यादव के घर में भी आग ने अपनी जद में ले लिया। जिससे घरों में रखा कीमती सामान सहित करीब छत पर रखे धान के करीब 150 बोझ जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें