बांसडीह/घोघा। बांसडीह बड़ी बाजार स्थित कन्हैया अलंकार मंदिर में बुधवार की शाम पहुंचे दो युवकों ने लाखों रुपये के आभूषण दुकानदार को नशीला पदार्थ सुंघाकर चुरा ले गए। पीड़ित दुकानदार ने मुकामी पुलिस को सूचना दिया। जिसके बाद पुलिस छानबीन में जुट गई। बुधवार की शाम बाइक से दो युवक कन्हैया अलंकार मंदिर दुकान पर पहुंचे और दुकानदार रमेश सोनी से आभूषण दिखाने को कहा। दुकानदार आभूषण दिखाने लगा तभी एक युवक अपने हाथ में कुछ केमिकल लगाकर दुकानदार को सुंघा दिया। इससे दुकानदार अचेत हो गया। इसके बाद युवक आभूषण को समेट कर आराम से बाइक से फरार हो गए। कुछ देर बाद दुकानदार होश में आया तो वह चिल्लाने लगा। आसपास के दुकानदारों सीसीटीवी कैमरे में जाते हुए युवकों को देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस सीसीटीवी कैमरे के सहारे छानबीन में जुट गई। दुकानदार ने बताया कि लगभग पचास ग्राम सोना चोरी हुआ है।