बलिया। मनियर थाना क्षेत्र के रानीपुर मौजा स्थित ब्रह्मबाबा स्थान के पास बुधवार की सुबह अज्ञात कारणों से शंकर राजभर व अमरजीत राजभर के झोपड़ी में आग लग गई। अभी लोग कुछ समझ पाते कि आग ने विकराल रूप ले लिया और गृहस्थी का सारा सामान, 20 हजार रुपये नगद, सिलाई मशीन, अनाज आदि जलाकर राख कर दिया। ग्रामीणों के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया गया। बताया जाता है कि पहले शंकर राजभर के घर से आग लपटें उठीं और इसके बाद अमरजीत राजभर की झोपड़ी को भी अपने आगोश में ले लिया।