फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशा कार्यकर्ता आश्वासन पर मानी

Mon, 16 Feb 2015 10:44 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्मचारी नेता पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए आशा कार्यकर्ता उषा देवी सपरिवार सीएमओ कार्यालय के सामने अनशन पर बैठ गई है।  इस दौरान उसको साथी कार्यकर्ताओं ने समर्थन दिया। बाद में सीएमओ के समय मांगने पर अनशन स्थगित कर दी।
विज्ञापन


आरोप है कि कर्मचारी नेता ने उसकी पिटाई की है। मामले में कार्रवाई नहीं की जा रही है। बताया कि मामले से केंद्र तथा प्रदेश सरकार को अवगत करा दिया गया है।

बावजूद सीएमओ आरोपी को संरक्षण दे रहे हैं। नतीजतन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। कहा कि अब किसी के आश्वासन पर अनशन खत्म नहीं करूंगी। जब तक आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी, अनशन जारी रहेगी।
विज्ञापन


इस पर सीएमओ डा. पीके सिंह एक सप्ताह का समय मांगा। इसके बाद 22 फरवरी तक अनशन स्थगित कर दी। उसके समर्थन में मीना दूबे, दुर्गावती शर्मा, पूनम सिंह, राजू उपाध्याय, अंजू सिंह, सुनीता सिंह, आशा शर्मा, सुनीता आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें